1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लोग मुझे हनुमान के रूप में ही पहचानते हैं: इशांत भानुशाली

लोग मुझे हनुमान के रूप में ही पहचानते हैं: इशांत भानुशाली

 Published : Jul 21, 2017 07:15 pm IST,  Updated : Jul 21, 2017 07:15 pm IST

टीवी सीरियल ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में बाल हनुमान की भूमिका निभाने वाले बाल कलाकार इशांत भानुशाली ने बताया कि लोग उन्हें हनुमान के रूप में ही जानते हैं।

bal hanuman- India TV Hindi
bal hanuman

मुंबई: टीवी सीरियल ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में बाल हनुमान की भूमिका निभाने वाले बाल कलाकार इशांत भानुशाली ने बताया कि लोग उन्हें हनुमान के रूप में ही जानते हैं। फिलहाल वह पौराणिक धारावाहिक 'चक्रधारी आर्य कृष्ण' में हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे। 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके इशांत 'चक्रधारी आर्य कृष्ण' में भी उसी अवतार में दिखेंगे।

​BLOG: इसलिए मुझे नहीं पसंद आई लिपस्टिक अंडर माय बुर्का

इशांत ने कहा, "हनुमान की भूमिका मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं जहां कहीं भी जाता हूं, लोग अब भी मुझे भगवान हनुमान मानते हैं और मैं बहुत खुश हूं कि मुझे दोबारायह भूमिका निभाने का मौका मिला।"

Movie Review: बुर्के में लिपस्टिक छिप सकती है, ख्वाहिशें नहीं

'चक्रधारी आर्य कृष्ण' का प्रसारण टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर होता है। इसमें ऋषिराज पवार मुख्य भूमिका में हैं।

(इनपुट: आईएएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन