1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिवाय की पिंकी मॉम के घर आई नन्ही परी, शादी के 12 साल बाद निकिता आनंद बनीं मां

शिवाय की पिंकी मॉम के घर आई नन्ही परी, शादी के 12 साल बाद निकिता आनंद बनीं मां

 Published : Jul 23, 2018 12:41 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 12:54 pm IST

निकिता ने कहा- 16 जुलाई को ऑपरेशन से मेरी बेटी का जन्म हुआ। मैं दो दिन पहले ही घर लौटी हूं। मैं बहुत खुश हूं और मां होने का हर पल एन्जॉय कर रही हूं।

निकिता आनंद- India TV Hindi
निकिता आनंद

नई दिल्ली: इंडियन टीवी एक्ट्रेस निकिता आनंद मुखर्जी जो स्टार प्लस के सीरियल इश्कबाज में शिवाय (नकुल मेहता) की पिंकी मॉम का रोल प्ले करती हैं उनके घर एक नन्ही परी आई है। 16 जुलाई को निकिता के घर बेटी का जन्म हुआ है, निकिता की डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई है।

निकिता ने इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि की है। निकिता ने कहा- 16 जुलाई को ऑपरेशन से मेरी बेटी का जन्म हुआ। मैं दो दिन पहले ही घर लौटी हूं। मैं बहुत खुश हूं और मां होने का हर पल एन्जॉय कर रही हूं। मेरी बच्ची बहुत प्यारी और मेरे लिए लकी है।

निकिता साल 2006 में इंद्रजीत के संग सात फेरों में बंधी थीं। पिछले काफी वक्त से वो मैटरनिटी लीव पर थीं। निकिता का ये पहला बच्चा है इसलिए उनकी खुशी बहुत ज्यादा है।

निकिता शिवाय की मम्मी का रोल प्ले करती हैं, उनका वन लाइनर ओह माय माता, काफी फेमस है। हमारी तरफ से निकिता और इंद्रजीत को माता-पिता बनने की बधाई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन