1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जरूरी नहीं कि सिलेब्रिटीज हर समय अच्छा ही दिखें: अथिया शेट्टी

जरूरी नहीं कि सिलेब्रिटीज हर समय अच्छा ही दिखें: अथिया शेट्टी

 Written By: IANS
 Published : Oct 29, 2016 05:53 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 05:53 pm IST

सिलेब्रिटिज पर हर समय अपने फैशन सेंस को लेकर दबाव बना रहता है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी का कहना है कि किसी कलाकार के लिए हर समय अच्छा दिखना जरूरी नहीं है।

Athiya Shetty | Photo: facebook.com/AthiyaShetty- India TV Hindi
Athiya Shetty | Photo: facebook.com/AthiyaShetty

नई दिल्ली: सिलेब्रिटिज पर हर समय अपने फैशन सेंस को लेकर दबाव बना रहता है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी का कहना है कि किसी कलाकार के लिए हर समय अच्छा दिखना जरूरी नहीं है। आथिया शेट्टी बॉलिवुड के सबसे नए कलाकारों में शामिल हैं और उन्होंने इस इंडस्ट्री में 2015 में ही अपना डेब्यू किया है।

सिनेमा से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अथिया ने इस बारे में कहा, ‘हम इंसान हैं और हमारे लिए भी फैशन की दृष्टि से या सामान्य तौर पर भी कोई दिन खराब होना स्वाभाविक है। मुझे लगता है कि लोगों को समझना चाहिए कि हम कैमरे में जैसे नजर आते हैं, उसके लिए काफी कोशिश करनी पड़ती है और यह हमेशा ही मनचाहा या अच्छा नहीं हो सकता।’ अथिया शेट्टी ने 2015 में सलमान खान के प्रॉडक्शन वाली फिल्म ‘हीरो’ से सूरज पंचोली के ऑपोजिट अपना डेब्यू किया था।

अथिया इस महीने पहले ऐमेजन फैशन वीक के लिए दिल्ली आई थीं। उनका मानना है कि कलाकारों को उनके फैशन के आधार पर तवज्जो दी जाती है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कितनी गंभीरता से लेते हैं। अगर आपने कुछ ऐसा पहना है जिसमें आप कंफर्टेबल हैं और आपको वह पसंद है तो यही महत्वपूर्ण है।’ फिलहाल अथिया अपनी अगली फिल्म ‘मुबारकां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जो कि अगले साल जुलाई में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन