1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं यूलिया वंतूर, इस अभिनेता संग आएंगी नजर!

बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं यूलिया वंतूर, इस अभिनेता संग आएंगी नजर!

 Published : Aug 21, 2018 10:04 am IST,  Updated : Aug 21, 2018 10:04 am IST

सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर पिछले लंबे वक्त से अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। यूलिया इंडस्ट्री में अपने गानों और मॉडलिंग से पहले ही दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना चुकी हैं।

iulia Vantur- India TV Hindi
iulia Vantur

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर पिछले लंबे वक्त से अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। यूलिया इंडस्ट्री में अपने गानों और मॉडलिंग से पहले ही दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना चुकी हैं। लेकिन अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल हाल ही आई रिपोर्ट के मुताबिक यूलिया जल्द ही अब बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि रोमानिया में अपनी अदाकारी का जादू चलाने के बाद अब वह फिल्मकार प्रेम सोनी की फिल्म से बड़े पर्दे पर एंट्री कर रही हैं।

खबरों के मुताबिक इस आगामी फिल्म में यूलिया के साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान के करीबी दोस्त माने जाने वाले फिल्मकार प्रेम सोनी लंबे वक्त से चाहते थे कि वह यूलिया को अपनी किसी में कास्ट करें। अब वह उनके साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वहीं दूसरी ओर यूलिया भी अपने डेब्यू से काफी खुश हैं।

खबरें हैं कि यूलिया की इस डेब्यू फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाए जाएगी। हालांकि अब तक इस फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि यूलिया एक मॉडल, न्यूज एंकर और सिंगर के तौर पर पहचान हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'रेस 3' के 'सेल्फिश' गाने में आवाज भी दी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन