1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर के पिता के नाम से जाने जाना मेरे लिए गर्व की बात है : जैकी श्रॉफ

टाइगर के पिता के नाम से जाने जाना मेरे लिए गर्व की बात है : जैकी श्रॉफ

 Written By: IANS
 Published : Mar 22, 2021 12:50 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 12:50 pm IST

जैकी श्रॉफ का कहना है कि नए जमाने के सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के पिता के नाम से पहचाने जाना उनके लिए गर्व की बात है।

jackie shroff on being known as tiger shroff father- India TV Hindi
टाइगर के पिता के नाम से जाने जाना मेरे लिए गर्व की बात है : जैकी श्रॉफ Image Source : INSTAGRAM: TIGERJACKIESHROFF

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जैकी श्रॉफ का कहना है कि नए जमाने के सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के पिता के नाम से पहचाने जाना उनके लिए गर्व की बात है।

जैकी ने आईएएनएस को बताया, "मुझे टाइगर पर बहुत गर्व है, बल्कि खुद को हेल्दी रखने में वह मुझे काफी प्रेरित भी करता है और साथ में कई अन्य बच्चों को भी अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए टाइगर प्रोत्साहित करता है। मैं बहुत खुश हूं, ईश्वर की अपार कृपा रही है और लोगों ने भी काफी प्यार दिया है। लोग मुझे आज टाइगर के पिता के नाम से जानते हैं। यह मेरे लिए गर्व की बात है।"

'रंगीला' के 25 साल बाद टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' में, ए आर रहमान, महबूब और अहमद खान करेंगे एक साथ काम

उन्होंने आगे कहा, "कई सारे छोटे-छोटे बच्चे टाइगर के फैन हैं, जो मुझे 'टाइगर श्रॉफ का पप्पा' के नाम से बुलाते हैं। मुझे यह बात अच्छी लगती है।"

जैकी आने वाले समय में साइंस-फिक्शन कॉमेडी वेब सीरीज 'ओके कम्प्यूटर' में जल्द ही नजर आने वाले हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित किए जाने वाले सीरीज में अपने किरदार पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरा किरदार एक ऐसे शख्स का है, जिसे कुदरत से प्यार है। इतना प्यार कि उसने अपने कपड़े भी त्याग दिए हैं और शरीर को ढकने के लिए पत्तों का इस्तेमाल करता है। उसे रोबोट्स बिल्कुल भी नहीं पसंद है। वह कुदरत के आसपास रहना पसंद करता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन