1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी श्रॉफ ने की संजय दत्त की तारीफ

जैकी श्रॉफ ने की संजय दत्त की तारीफ

 Published : Oct 22, 2018 06:06 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 06:06 pm IST

संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ 'खलनायक', 'मिशन कश्मीर', 'कारतूस' और 'एकलव्य - द रॉयल गार्ड' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

jackie shroff ,  sanjay dutt- India TV Hindi
jackie shroff ,  sanjay dutt

नई दिल्ली: तेलुगू फिल्म 'प्रस्थानम' के आगामी रीमेक में अभिनेता संजय दत्त के साथ काम कर रहे जैकी श्रॉफ ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ 'खलनायक', 'मिशन कश्मीर', 'कारतूस' और 'एकलव्य - द रॉयल गार्ड' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' के अभिनेता के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर जैकी ने कहा, "मैं फिल्मों से पहले संजय को जानता हूं। पहले दिन से अब तक वह वैसे ही हैं। वह परेशानी में भी लोगों को हंसा सकते हैं और काम की बात करें तो वह बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं।" (Also Read: रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट)

उन्होंने कहा, "'खलनायक', 'मिशन कश्मीर', 'कारतूस' हो या अब 'प्रस्थानम' उनके साथ काम करने की हमेशा खुशी रही है।" संजय दत्त प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन देव कट्टा करेंगे। उन्होंने ही मूल फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में मनीषा कोइराला, अली फजल और अमायरा दस्तूर जैसे कलाकार भी हैं।

Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन