1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी श्रॉफ ने सुनाया दिलचस्प किस्सा, जब अमिताभ बच्चन के बच्चे लेने आए मेरा ऑटोग्राफ

जैकी श्रॉफ ने सुनाया दिलचस्प किस्सा, जब अमिताभ बच्चन के बच्चे लेने आए मेरा ऑटोग्राफ

 Published : May 24, 2018 02:07 pm IST,  Updated : May 24, 2018 02:07 pm IST

जैकी श्रॉफ ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। इस दौरान उन्होंने अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। आज भी फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते हैं। लेकिन हाल ही में जैकी ने बताया है कि जब मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बच्चे उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आ गए।

jackie Amitabh- India TV Hindi
jackie Amitabh

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। इस दौरान उन्होंने अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। आज भी फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते हैं। लेकिन हाल ही में जैकी ने बताया है कि जब मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बच्चे उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आए तो उन्हें अहसास हो गया कि वह मशहूर हो गये हैं। जैकी ने बताया कि वह चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे और अमिताभ बच्चन ने एक फाइव स्टार होटल में पूरी ऊपरी मंजिल किराए पर ले रखी थी। मैं भी उसी होटल में रूका हुआ था।

जैकी श्रॉफ ने कहा, “मैंने वेटर से पूछा कि अमिताभ बच्चन किस समय आएंगे, क्योंकि मैं वास्तव में उनसे मिलना चाहता था। लेकिन मैंने देखा कि उनके बच्चे मुझसे ऑटोग्राफ लेने आ गए। मैने कहा ‘वाह, यहां मैं अमिताभ बच्चन को देखने का इंतजार कर रहा हूं और उनके बच्चे हमारे ऑटोग्राफ चाहते हैं।‘ तब मुझे अहसास हुआ कि मैं मशहूर हो गया हूं।“

दक्षिण मुंबई में एक चॉल से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अभिनेता बनेंगे लेकिन उनके पिता का हमेशा मानना था कि मुझे जीवन में बेहतर चीज मिलना तय है। गौरतलब है कि जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म करण ललित भूटानी के निर्देशन में बनी ‘फामस’ है। उनकी यह फिल्म 1 जून को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, के के मेनन और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन