1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिल जंगली' से जुड़ी इस बात से बेहद उत्साहित हैं जैकी भगनानी

'दिल जंगली' से जुड़ी इस बात से बेहद उत्साहित हैं जैकी भगनानी

 Published : Jan 18, 2018 03:22 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 03:22 pm IST

जैकी भगनानी के प्रोडक्शन में बनी आगामी फिल्म 'दिल जंगली' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। वह अपनी इस एकल रिलीज हो रही फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें कि उनकी यह फिल्म वेलेंटाइन डे सप्ताह में रिलीज हो रही है।

jACKKY- India TV Hindi
jACKKY

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी के प्रोडक्शन में बनी आगामी फिल्म 'दिल जंगली' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। वह अपनी इस एकल रिलीज हो रही फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें कि उनकी यह फिल्म वेलेंटाइन डे सप्ताह में रिलीज हो रही है। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म में तापसी पन्नू और साकिब सलीम की जोड़ी मुख्य किरदारों में नजर आ रही है।

जैकी ने अपना उत्साह शेयर करते हुए बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि फिल्म एकल रिलीज हो रही है, किसी फिल्म के साथ कोई संघर्ष नहीं है। निर्माता का बेटा होने के नाते, मुझे पता है कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाना कितना मुश्किल है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। इससे बहुत फर्क पड़ेगा, क्योंकि हमारी फिल्म ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो पाएगी, जो फिल्म को ज्यादा से दर्शकों तक पहुंचने में मदद करेगा।"

गौरतलब है कि फिल्म में तापसी को एक इंग्लिस काउंसलर के किरदार में देखा जा रहा है। वहीं साकिब जिम ट्रेनर की भूमिका में हैं। बता दें कि फिल्म 'दिल जंगली' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन