1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलिन फर्नांडिस, अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में अएंगी नजर, जनवरी से शुरू होगी शूटिंग

जैकलिन फर्नांडिस, अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में अएंगी नजर, जनवरी से शुरू होगी शूटिंग

 Published : Dec 01, 2020 06:00 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 06:00 pm IST

जैकलीन फर्नाडीज अक्षय कुमार, कृति सैनन और अरशद वारसी के साथ एक्शन कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। 

AKSHAY KUMAR, BACHCHAN PANDEY- India TV Hindi
'बच्चन पांडे' में नजर आएंगी जैकलीन Image Source : INSTAGRAM- AKSHAY, JACQULINE

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज अक्षय कुमार, कृति सैनन और अरशद वारसी के साथ एक्शन कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। जैकलीन ने कहा, "मैं टीम के साथ जनवरी में शूट शुरू करने की उम्मीद कर रही हूं। मैं अभी अपने किरदार के बारे में खुलकर नहीं बोल सकती, लेकिन मैं आपको इतना बता सकती हूं कि यह मेरे लिए बिल्कुल नया अवतार है।"

सुशांत सिंह राजपूत याहू पर 2020 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए, फीमेल सेलिब्रिटी में रिया टॉप पर

उन्होंने कहा, "उस समय मैं इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी, जब मैंने (निर्माता) साजिद नाडियाडवाला के साथ 'हाउसफुल' (2010) में 'धन्नो' गीत में काम किया। हमारा बॉन्ड और दोस्ती फिर से वापस आ गई है। मुझे अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने का अब और इंतजार नहीं हो रहा है। हम साथ में काफी फन करते हैं। मुझे यकीन है कि हम एक साथ फिर एक विस्फोट करेंगे।"

PHOTOS: मंदिर के लिए निकली आदित्य नारायण की बारात, पिता उदित नारायण संग डांस करते आए नजर

कलाकार जैसलमेर में जनवरी के पहले सप्ताह से फरहाद सामजी के निर्देशन में 'बच्चन पांडे' की शूटिंग करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन