1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडिस कुली नंबर 1 के रीमेक में सारा अली खान की बहन के रोल में आएंगी नज़र?

जैकलीन फर्नांडिस कुली नंबर 1 के रीमेक में सारा अली खान की बहन के रोल में आएंगी नज़र?

 Published : May 10, 2019 07:56 pm IST,  Updated : May 10, 2019 07:56 pm IST

गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर 'कुली नंबर 1' का रीमेक अगले साल रिलीज़ होगा, जिसमें वरुण धवन और सारा अली खान लीड रोल में नज़र आएंगे। इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट गॉसिप यह है कि फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, सारा अली खान की बहन के रोल में नज़र आ सकती हैं।

Jacqueline Fernandez- India TV Hindi
Jacqueline Fernandez Image Source : INSTAGRAM

गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर 'कुली नंबर 1' का रीमेक अगले साल रिलीज़ होगा, जिसमें वरुण धवन और सारा अली खान लीड रोल में नज़र आएंगे। इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट गॉसिप यह है कि फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, सारा अली खान की बहन के रोल में नज़र आ सकती हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन सारा की बहन का रोल करना चाहती हैं। अगर यह खबर सच हुई तो जैकलीन 'जुड़वा 2' के बाद एक बार फिर वरुण धवन संग रोमांस करती नज़र आएंगी।

ऑरिजनल फिल्म में इस रोल को कंचन ने किया था। कंचन और करिश्मा के पिता के रोल में कादर खान थे, जो कंचन और गोविंदा की शादी करवाना चाहते थे।

पोर्टल की एक दूसरी खबर के मुताबिक, कादर के रोल में परेश रावल नज़र आ सकते हैं।

'कुली नंबर 1' 1995 में रिलीज़ हुई थी, जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था और इसके रीमेक को भी वही डायरेक्ट करेंगे।

'कुली नंबर 1' का रीमेक अगले साल 1 मई को रिलीज़ होगा।

Also Read:

जैकलीन फर्नांडिस ने पहाड़ पर किया खतरनाक स्टंट, देखें Video

शनाया कपूर ने बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के बॉलीवुड डेब्यू पर लिखा इमोशनल पोस्ट

SOTY2: अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के करियर पर भी ना लग जाए करण जौहर का 'कलंक'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन