मुंबई: 'प्यार का पंचनामा 2' से मशहूर हुए सनी सिंह और सोनाली सहगल जल्द ही नवजोट गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म 'जय मम्मी दी' में नजर आएंगे। सनी पिछले साल रिलीज फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में टीटू के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेत्री पूनम ढिल्लन अभिनेता सनी सिंह और अभिनेत्री सोनाली सहगल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में सुप्रिया पाठक भी अहम किरदार में होंगी।
Related Stories
पूनम ने सोमवार सुबह ट्विटर पर लिखा, "वे सभी लोग जो पूछ रहे हैं कि मेरी अगली फिल्म कब आ रही है..'जय मम्मी दी' का समय आ गया है। सुप्रिया पाठक और सनी सिंह व सोनाली सहगल जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। नवजोत गुलाटी निर्देशित फिल्म के लिए 12 जुलाई का इंतजार कीजिए।"
यह फिल्म टी-सीरीज, कृष्ण कुमार की पेशकश है। इसके निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं।