1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘जलेबी’ एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ वायरल हो रही हैं महेश भट्ट की तस्वीरें

‘जलेबी’ एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ वायरल हो रही हैं महेश भट्ट की तस्वीरें

 Published : Oct 12, 2018 06:08 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 06:08 pm IST

 महेश भट्ट से जब इंडिया टीवी ने हैशटैग मी टू मूवमेंट पर बात की गई तो उन्होंने कहा था कि सिर्फ महिला की बात सुनकर किसी पुरुष को जज ना करें, पहले दूसरे पक्ष की बात भी सुन लें।

महेश भट्ट-रिया चक्रवर्ती- India TV Hindi
महेश भट्ट-रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली: महेश भट्ट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘जलेबी’ आज रिलीज हो गई। इस बीच महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें खुद रिया ने महेश भट्ट के 70वें जन्मदिन पर शेयर की थी। लेकिन लोगों ने उन्हें उस वक्त काफी ट्रोल किया था और दोनों की तुलना अनूप जलोटा और जसलीन से की थी।

रिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- मेरे बुद्धा को जन्मदिन की बधाई। सर ये हम हैं। वो आप ही हैं जिन्होंने मुझे प्यार से संभाला, मुझे प्यार जताया और आजाद होकर उड़ना सिखाया। आप वो प्रकाश हैं जिसके संपर्क में आने वाला हर शख्स रोशन हो जाता है।

रिया ने महेश भट्ट के साथ ऐसी तस्वीरें पहले भी डाली थी, जिसमें महेश भट्ट ने उनके कंधे पर सिर रखा था। इन तस्वीरों को देखकर लोग पूछने लगे कि क्या दोनों का अफेयर चल रहा है। लोग कहने लगे कि इनकी जोड़ी अनूप और जसलीन की तरह है।

जब लोग उन्हें ट्रोल करने लगे तो रिया ने एक और तस्वीर शेयर की, इसमें भी वो महेश भट्ट के साथ नजर आ रही थीं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में ट्रोलर्स के लिए जवाब लिखा था। रिया ने लिखा- तू कौन है... तेरा नाम क्या है? सीता भी यहां बदनाम हुई!

बता दें, महेश भट्ट से जब इंडिया टीवी ने हैशटैग मी टू मूवमेंट पर बात की गई तो उन्होंने कहा था कि सिर्फ महिला की बात सुनकर किसी पुरुष को जज ना करें, पहले दूसरे पक्ष की बात भी सुन लें।

Also read:

फराह खान ने साजिद पर लगे आरोपों पर किया ट्वीट, जिसने किया है वो भुगतेगा

आलोक नाथ पर बोलीं एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी- इंडस्ट्री में उनका बर्ताव 'खुला राज़' है

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के डायरेक्टर लव रंजन पर एक्ट्रेस ने लगाए अश्लीलता के आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन