1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jalebi first poster: महेश भट्ट की फिल्म का पोस्ट आउट, रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा लीड रोल में

Jalebi first poster: महेश भट्ट की फिल्म का पोस्ट आउट, रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा लीड रोल में

 Published : Sep 03, 2018 11:14 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 11:14 pm IST

महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में 'मेरे डैड की मारूति' फेम रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा हैं।

Jalebi Poster- India TV Hindi
Jalebi Poster Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में 'मेरे डैड की मारूति' फेम रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा हैं। पोस्टर में रिया ट्रेन की खिड़की से लटक कर वरुण को किस करते हुए नजर आ रही हैं। यह वरुण की पहली फिल्म है।

महेश भट्ट ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। सोशल मीडिया पर इस पोस्टर के बारे में बहुत बात भी हो रही है।

करण जौहर ने फिल्म के गाने सुने हैं और उन्होंने ट्विटर पर इसकी तारीफ भी की। उन्होंने ट्वीट किया- ''अभी विशेष फिल्मस् की आने वाली फिल्म जलेबी के गाने सुने। गाने बहुत अच्छे हैं।''

महेश भट्ट इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इसकी कहानी समस्याओं और कशमकश के बीच जिंदगी जीने पर आधारित है। फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। महेश भट्ट ने कहा, 'जलेबी' आपको बताती है कि जब पुरानी चीजें खत्म हो जाए और कुछ नया नहीं हो रहा हो तो कैसे जीएं।

इस फिल्म के साथ टेलीविजन अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। वह 'कुबूल है', 'वीरा' और रियलिटी शो 'बिग बॉस' में काम कर चुकी हैं। फिल्म पुष्पदीप भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

रैपर टी-पैन अटलांटा एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार, सामान में बंदूक मिलने का मामला

'भारत' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, सलमान खान के पापा के रोल में आएंगे नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन