1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सड़क 2’ को लेकर पूजा भट्ट ने कही ये बात, बोलीं संजय दत्त ने की पहल

‘सड़क 2’ को लेकर पूजा भट्ट ने कही ये बात, बोलीं संजय दत्त ने की पहल

 Published : Aug 25, 2018 10:52 am IST,  Updated : Aug 25, 2018 10:52 am IST

वर्ष 1991 में आई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘सड़क’ के रीमेक को लेकर चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर से इस कहानी को दर्शकों के सामने नए अंदाज में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Sadak 2- India TV Hindi
Sadak 2

मुंबई: पिछले कुछ वक्त से वर्ष 1991 में आई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘सड़क’ के रीमेक को लेकर चर्चा बनी हुई है। बता दें कि फिल्मकार महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर से इस कहानी को दर्शकों के सामने नए अंदाज में पेश करने की तैयारी की जा रही है। अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट का कहना है कि फिल्म 'सड़क' के सह-कलाकार संजय दत्त ने इसकी अगली कड़ी को बनाने की पहल की थी।

दिल्ली हूपस्र्म की सह-मालकिन पूजा ने शुक्रवार को अपने फिल्म निर्माता पिता महेश भट्ट और लीग कमिश्नर रोहित बक्शी के साथ 3 एक्स 3 प्रो बास्केट बॉल लीग (3 बीएल)के संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। 'सड़क 2' के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म रिलीज की घोषणा की है। हालांकि अब तक फिल्म की टीम और कलाकारों का कोई खुलासा नहीं किया गया है।

इस पर पूजा भट्ट ने कहा है कि, "फिल्म का प्रोडक्शन हाउस इसकी घोषणा करेगा। मैं बस इतना कह सकती हूं कि इसका निर्माण हो रहा है और मैं यह भी कहना चाहूंगी कि संजय दत्त ने इसकी पहल की थी।" 'सड़क 2' अगले साल 15 नवंबर, 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन