1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धड़क' की शूटिंग हुई पूरी, जाह्नवी कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

'धड़क' की शूटिंग हुई पूरी, जाह्नवी कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

 Published : Apr 17, 2018 02:17 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 02:17 pm IST

शशांक खैतान के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा बनी हुई है। अब खबर आई है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बता दें कि फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को एक तस्वीर शेयर की है।

janhvi- India TV Hindi
janhvi

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार शशांक खैतान के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा बनी हुई है। अब खबर आई है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बता दें कि फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को एक तस्वीर शेयर की, जिसमें खैतान दोनों कलाकारों ईशान और जाह्नवी के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करे जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर ईशान फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से अभिनय की दुनिया में आगाज कर रहे हैं।

करण ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "धर्मा मूवीज की सबसे गर्मजोशी से भरपूर तिकड़ी। शशांक खतान वास्तव में सबसे मजबूत मार्गदर्शक, गुरु, दोस्त और सबसे बढ़कर निर्देशक हैं। जाह्न्वी और ईशान सच में 'धड़क' की धड़कन हैं।" इस तस्वीर में ईशान, जाह्नवी और शंशाक को गले लगाए हुए खड़े हैं। गौरतलब है कि जाह्नवी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को पोस्ट किया है।

बता दें कि 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के सेट से पहले ही ईशान और जाह्नवी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन