1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर बहन खुशी के साथ मना रही हैं वेकेशन, सोशल मीडिया पर छाईं फोटोज

जाह्नवी कपूर बहन खुशी के साथ मना रही हैं वेकेशन, सोशल मीडिया पर छाईं फोटोज

 Published : Nov 11, 2021 09:12 am IST,  Updated : Nov 11, 2021 09:14 am IST

जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर के साथ सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

janhvi kapoor dessert in the desert pics with sister khushi kapoor - India TV Hindi
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की फोटोज हुईं वायरल  Image Source : INSTA: JANHVIKAPOOR

'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिल में जगह बना ली है। धड़क के बाद वो कई फिल्मों में नज़र आईं और उन्होंने कम समय में अपनी पहचान बनाई। जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने साथ-साथ फैमिली और फ्रेंड्स के साथ भी फोटोज शेयर करती हैं। इन दिनों वो छोटी बहन खुशी के साथ दुबई में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। 

जाह्नवी और खुशी कपूर दुबई में डेजर्ट में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं। उनका लुक भी फैंस को पसंद आ रहा है और दोनों बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। 

जाह्नवी कपूर के साथ केदारनाथ की फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं सारा अली खान, जानिए क्यों?

जाह्नवी कपूर के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, संजय कपूर और अंशुला कपूर सहित कई सेलेब्स ने कमेंट भी दिया है। 

janhvi kapoor dessert in the desert pics with sister khushi kapoor
Image Source : JANHVI KAPOOR DESSERT IN THE DESERT PICSजाह्नवी और खुशी की फोटोज वायरल 

अभिनेत्री ने फोटो कैप्शन में लिखा है- 'dessert in the desert' 

janhvi kapoor dessert in the desert pics with sister khushi kapoor
Image Source : INSTA: JANHVIKAPOORदोस्त के साथ जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर धड़क के बाद 'घोस्ट स्टोरीज', 'गुंजन सक्सेना' और 'रूही' जैसी फिल्मों में नज़र आईं। उनके पास इस समय 'दोस्ताना 2' और 'गुड लक जैरी' जैसी फिल्में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन