1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर के साथ केदारनाथ की फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं सारा अली खान, जानिए क्यों?

जाह्नवी कपूर के साथ केदारनाथ की फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं सारा अली खान, जानिए क्यों?

 Written By: IANS
 Published : Nov 06, 2021 10:13 am IST,  Updated : Nov 08, 2021 06:40 pm IST

सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाह्नवी कपूर के साथ कई फोटोज शेयर की हैं, जो खूब वायरल हुईं।

sara ali khan troll kedarnath janhvi kapoor news in hindi - India TV Hindi
जाह्नवी कपूर के साथ केदारनाथ की फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं सारा अली खान, जानिए क्यों?    Image Source : INSTA: SARA ALI KHAN

सारा अली खान ने हाल ही में केदारनाथ से जाह्ववी कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किए थे, लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा होगा कि इसके लिए उन्हें ट्रोल किया जाएगा। केदारनाथ हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के कारण, आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करने के कारण चर्चा में रहा है। सारा अली खान के लिए महज यह एक इंस्टाग्राम मोमेंट था, लेकिन इसने ट्रोलर्स को नकारात्मक कमेंट करने का मौका दे दिया, जिसमें उनके पिता सैफ अली खान को भी घसीटा गया।

ट्रोलर्स मुस्लिम होने के बावजूद सारा के मंदिर जाने से नाराज थे। उन्होंने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को नफरत भरे संदेशों से भर दिया। 

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने केदारनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि अगर वह मूर्ति पूजा में शामिल होना चाहती हैं तो वह अपने धर्म की निंदा करें। ट्रोलर्स में से एक ने लिखा, 'अपना नाम बदलो .. अगर आप मुस्लिम नहीं हैं।'

हालांकि, उनके प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या ने सारा को उनकी पसंद के लिए समर्थन दिया और फोटो पर मिले 2.17 मिलियन लाइक्स ने दिखा दिया कि ट्रोलर्स इस बार अल्पमत में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन