1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी काम के प्रति ईमानदार अभिनेत्री हैं : पंकज त्रिपाठी

जाह्नवी काम के प्रति ईमानदार अभिनेत्री हैं : पंकज त्रिपाठी

 Published : Mar 02, 2019 11:58 am IST,  Updated : Mar 02, 2019 11:59 am IST

पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी जाह्नवी कपूर काम के प्रति एक ईमानदार अभिनेत्री हैं।

Pankaj tripathi and janhvi kapoor- India TV Hindi
Pankaj tripathi and janhvi kapoor Image Source : INSTAGRAM
अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी जाह्नवी कपूर काम के प्रति एक ईमानदार अभिनेत्री हैं। अभिनेता यहां वास्तविक जीवन की नायिका गुंजन सक्सेना पर आधारित धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 
 
जाह्नवी भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन की भूमिका में हैं, जिन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। जबकि पंकज उनके पिता की भूमिका में हैं। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है। 
 
पंकज ने एक बयान में कहा, "मुझे किरदार बहुत पसंद आया। मुझे शूटिंग करने में बहुत मजा आ रहा है। जाह्न्वी काम के प्रति बहुत ईमानदार हैं। वह मेरा बहुत सम्मान करती हैं और मैं भी काम के प्रति उनकी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के लिए उनका बहुत सम्मान करता हूं।"
 
बायोपिक का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। 
 
फिल्म 'स्त्री' के अभिनेता ने कहा, "शरण बेहद प्रतिभावान निर्देशक हैं और अपने काम में माहिर हैं। धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत काम करने का यह एक अवसर है।"
 
(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन