1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जान्हवी कपूर को लगता है इस तरह लग सकती है उनकी फिल्म को नजर, जानिए पूरा माजरा

जान्हवी कपूर को लगता है इस तरह लग सकती है उनकी फिल्म को नजर, जानिए पूरा माजरा

 Published : Jun 21, 2019 12:55 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 12:55 pm IST

बुधवार को ग्राजिया मिलेनियल अवार्डस के पहले संस्करण में जान्हवी कपूर पिंक कलर की ड्रेस में नजर आई थीं।

जान्हवी कपूर- India TV Hindi
जान्हवी कपूर

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'सैराट' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुंजन सिंह' और 'रूही आफ्जा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में जान्हवी से उनकी अपकमिंग मूवी रूही आफ्जा पर सवाल पूछा गया, इस फिल्म में वो राजकुमार राव के साथ नजर आ रही हैं। इस पर जान्हवी ने कहा कि वो अपनी आने वाली फिल्मों पर बात करने के मामले में थोड़ी अंधविश्वासी हैं।

 बुधवार को ग्राजिया मिलेनियल अवार्डस के पहले संस्करण में जाह्नवी ने कहा, "फिल्म की शूटिंग बहुत अच्छे से हो रही है। आप मुझे अंधविश्वासी कहें या पुराने विचारों वाली कहें, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अगर मैं अपनी फिल्म के बारे में ज्यादा बात करूंगी तो उसे बुरी नजर लग सकती है।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "इसलिए मैं फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगी। फिल्म का हिस्सा बन कर और इसमें शामिल लोगों के साथ काम करने को लेकर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।"

इस महीने की शुरुआत में ही जाह्नवी ने 'रूहीआफ्जा' के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव दिखेंगे। इसे दिनेश विजन और मृगदीप सिंह लांबा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं। यह 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

Also Read:

अर्जुन कपूर ने शेयर की मां और बहन अंशुला की तस्वीर, लिखी ये इमोशनल बात

दिशा पाटनी ने अपने किलर डांस मूव्स से किया सबको इंप्रेस, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन