1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने शेयर की मां और बहन अंशुला की तस्वीर, लिखी ये इमोशनल बात

अर्जुन कपूर ने शेयर की मां और बहन अंशुला की तस्वीर, लिखी ये इमोशनल बात

 Published : Jun 21, 2019 10:45 am IST,  Updated : Jun 21, 2019 10:45 am IST

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां और बहन अंशुला की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही एक इमोशनल बात लिखी है।

Arjun kapoor shares new picture- India TV Hindi
Arjun kapoor shares new picture Image Source : INSTAGRAM

अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। फोटो शेयर करने के साथ अर्जुन अपने दोस्तों की फोटोज पर फनी कमेंट किये बिना भी नहीं मानते हैं। वह सभी की  फोटो पर मस्ती भरे कमेंट करते रहते हैं। अर्जुन ने इस बार अपनी मां और बहन अंशुला की एक बहुत प्यारी सी फोटो शेयर की है। 

अर्जुन अपनी बहन अंशुला से बेहद प्यार करते हैं। मां के निधन के बाद अर्जुन और अंशुला एक-दूसरे का बहुत ध्यान रखते हैं। अर्जुन ने बहन और मां की एक ब्लैक एंड व्हाइड फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह भूल जाओ बेटे पिता की तरह होते हैं। बेटियां हमेशा अपनी मां की तरह होती हैं।

मस्ती में माहिर अर्जुन ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा की एक फोटो पर कमेंट किया था। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पूल में बैठकर अपने बालों से खेलते हुए कुछ फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने मंगलवार को फोटो शेयर करते हुए लिखा था- पांच आसान तरीकों की मदद से बनाएं पोनीटेल। इस पोस्ट में मलाइका ने 5 फोटोज शेयर की थीं। जिसमें पोनीटेल बनाने का तरीका बताया गया है।  मलाइका के इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने फनी कमेंट किया है। अर्जुन कपूर ने लिखा- 5 फोटोज के बाद भी थकी नहीं... यह हंसने वाला नहीं है? अर्जुन के कमेंट का मलाइका अरोड़ा जवाब देने से कैसे पीछे रह सकती थीं। उन्होंने अर्जुन के कमेंट का रिप्लाई किया- अच्छा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड में नजर आए थे। जल्द ही उनकी फिल्म 'संदीप और पिंकी', 'पानीपत' आने वाली है।

Also Read:

International Yoga Day 2019: शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया पर किया योग

दिशा पाटनी ने अपने किलर डांस मूव्स से किया सबको इंप्रेस, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन