अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) ने अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही एक-दूसरे की फोटोज पर कमेंट जरुर करते हैं। अर्जुन कपूर अपने दोस्तों की फोटोज और वीडियो पर फनी कमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने यह फनी कमेंट मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट पोस्ट पर किया है।
Related Stories
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पूल में बैठकर अपने बालों से खेलते हुए कुछ फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने मंगलवार को फोटो शेयर करते हुए लिखा था- पांच आसान तरीकों की मदद से बनाएं पोनीटेल। इस पोस्ट में मलाइका ने 5 फोटोज शेयर की थीं। जिसमें पोनीटेल बनाने का तरीका बताया गया है।
मलाइका के इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने फनी कमेंट किया है। अर्जुन कपूर ने लिखा- 5 फोटोज के बाद भी थकी नहीं... यह हंसने वाला नहीं है? अर्जुन के कमेंट का मलाइका अरोड़ा जवाब देने से कैसे पीछे रह सकती थीं। उन्होंने अर्जुन के कमेंट का रिप्लाई किया- अच्छा।

अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते के बारे पुष्टि नहीं की है। मगर दोनों साथ में घूमते, पार्टी करते नजर आते रहते हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर भी कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों ने साथ में आकर फोटो क्लिक कराई थी।
Also Read:
इस वजह से रिलीज नहीं हो रहा है कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का ट्रेलर
करीना कपूर, करिश्मा कपूर लंदन में मिलीं नीता अंबानी से, शेयर की तस्वीर