1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! श्रीदेवी की फिल्म में माधुरी के होने की खबर सुनकर जाह्नवी कपूर ने दिया ये रिएक्शन

OMG! श्रीदेवी की फिल्म में माधुरी के होने की खबर सुनकर जाह्नवी कपूर ने दिया ये रिएक्शन

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 20, 2018 09:38 am IST,  Updated : Mar 20, 2018 09:38 am IST

श्रीदेवी को लेकर करण जौहर ‘शिद्दत’ नाम की एक फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म में अब श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित ने ले ली है।

जाह्नवी, श्रीदेवी,...- India TV Hindi
जाह्नवी, श्रीदेवी, माधुरी

नई दिल्ली: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के लिए ये वक्त काफी मुश्किलों भरा है। वो अपनी पहली फिल्म पर काम कर रही हैं और उनकी मां हाल ही में इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गईं। भले ही श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा जाह्नवी के दिल में रहेंगी। जाह्नवी को मां की छोटी छोटी चीजें अब याद आ रही हैं। श्रीदेवी को लेकर करण जौहर ‘शिद्दत’ नाम की एक फिल्म बना रहे थे, इस फिल्म में अब श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित ने ले ली है।

जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके माधुरी को शुक्रिया कहा है। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर माधुरी और श्रीदेवी की एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा है- "अभिषेक वर्मन की अगली फिल्म मेरी मां के दिल के बेहद करीब थी। पापा, खुशी और मैं माधुरी जी के शुक्रगुजार है कि वो अब इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा हैं।"

बता दें, करण जौहर की इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में हैं। माधुरी और संजय लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर साथ काम करते दिखेंगे।

श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर से उनके सौतेले भाई-बहन से दूरियां कम हो गई है। जहां अंशुला जाह्नवी की बर्थडे पार्टी में नजर आईं थीं वहीं अर्जुन कपूर ने हाल ही में जाह्नवी और खुशी को अपने घर खाने पर बुलाया था। श्रीदेवी की मौत से पहले अर्जुन और जाह्नवी-खुशी के बीच कोई बात नहीं होती थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन