1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'एक दो तीन...' में जैकलिन ने दिलाई माधुरी की याद, 29 साल बाद लौट आईं मोहिनी

VIDEO: 'एक दो तीन...' में जैकलिन ने दिलाई माधुरी की याद, 29 साल बाद लौट आईं मोहिनी

 Published : Mar 19, 2018 12:39 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 12:39 pm IST

जैकलिन फर्नाडिस पिछले कुछ वक्त से अपने मोहिनी वाले अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल यहां हम आगामी फिल्म 'बागी 2' में उनके डांस की बात कर रहे हैं। इस फिल्म में वह माधुरी दीक्षित के सुपरहिट सॉन्ग 'एक दो तीन...' पर ठुमके लगाती हुईं दिखाई...

jacqueline- India TV Hindi
jacqueline

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस पिछले कुछ वक्त से अपने मोहिनी वाले अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल यहां हम आगामी फिल्म 'बागी 2' में उनके डांस की बात कर रहे हैं। इस फिल्म में वह माधुरी दीक्षित के सुपरहिट सॉन्ग 'एक दो तीन...' पर ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इस गाने का टीजर जारी किया गया था। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने यह गाना भी रिलीज कर दिया है। गाने में जैकलिन अपनी दिलकश अदाओं से सभी को दीवाना बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस गाने में जैकलिन को माधुरी वाले फेमस स्टैप्स करते हुए देखा जा रहा है।

वर्ष 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'तेजाब' को माधुरी के इस गाने ने हिट बना दिया था। अब जैकलिन ने भी अपने हॉट अंदाज से फैंस को दीवाना बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उनके अदाओं को देख आपके जहन में माधुरी के डांस की यादें जरूर ताजा हो जाएंगी। लेकिन जैकलिन ने कुछ वक्त पहले ही कहा था कि माधुरी दीक्षित जैसा कोई भी नहीं हो सकता। इसमें उन्हें बिकिनी टॉप के साख रंग-बिरंगी स्कर्ट पहने हुए देखा जा रहा है।

'एक दो तीन...' के इस गाने को अहमद खान और गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। 1 मिनट 36 सेकंड के इस गाने में प्रतीक बब्बर भी दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन