1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘किक 2’ में सलमान खान के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस

‘किक 2’ में सलमान खान के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस

 Published : Mar 06, 2018 07:39 am IST,  Updated : Mar 06, 2018 07:39 am IST

साजिद नाडियावाला ने अपनी हीरोइन का ऐलान कर दिया है।

सलमान खान, किक 2- India TV Hindi
सलमान खान, किक 2

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस एक बार फिर सलमान खान के साथ ‘किक’ करती नजर आएंगी। जैकलिन ने 2014 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'किक' में सलमान के साथ काम किया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जैकलिन फिल्म के अगली कड़ी में नहीं होंगी। हालांकि नाडियाडवाला ने पिछले महीने एक साक्षात्कार में इन कयासों पर विराम लगा दिया था। हालांकि जैकलिन से जब पूछा गया था तो उन्होंने कहा- "साजिद नाडियाडवाला पुष्टि कर देते हैं तो हां, मैं सलमान खान के साथ 'किक-2' में काम करूंगी।"

पहले खबर आई थी कि जैकलिन के फिल्म 'किक-2' से निकाले जाने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन अब इस बात पर विराम लग गया है, एक बार फिर से हमें जैकलिन और सलमान साथ नजर आएंगे। फिलहाल जैकलिन सलमान खान की ही फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग कर रही हैं।

सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, किक 2
Image Source : PTIसलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, किक 2

'रेस-3' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा चल रहा है। हम अगले सप्ताह हमारे शूट को पूरा करने के लिए अबू धाबी निकल रहे हैं। मैं रेमो डिसूजा और सलमान के साथ काम करने पर ध्यान दे रही हूं। यह एक बहुत ही अच्छी टीम है। मैं टिप्स के साथ 'रेस' बैनर में वापस आ गई हूं और यह मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन