1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों जय भानुशाली को गानें से लगता है इतना डर

आखिर क्यों जय भानुशाली को गानें से लगता है इतना डर

 Published : Jul 22, 2016 07:37 am IST,  Updated : Jul 22, 2016 07:37 am IST

जय भानुशाली फिल्मों और धारावाहिकों में अपना अभिनय तो दिखा ही चुका हैं, साथ ही उन्होंने अपने नृत्य भी खूब वाहवाही लूटी है। इसके अलावा वह कई लाइव शो की मेजबानी में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

jai- India TV Hindi
jai

मुंबई: अभिनेता जय भानुशाली फिल्मों और धारावाहिकों में अपना अभिनय तो दिखा ही चुका हैं, साथ ही उन्होंने अपने नृत्य भी खूब वाहवाही लूटी है। इसके अलावा वह कई लाइव शो की मेजबानी में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। अब गायन क्षेत्र में उतरने को लेकर भी जय ने प्रतिक्रिया जाहुर की है। उनका मानना है कि वह कभी भी गायन क्षेत्र में उतरने के बारे में नहीं सोच सकते, क्योंकि उन्हें गाने में डर लगता है। यहां मंगलवार को बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो के लॉन्च पर जय ने कहा, "मैं कभी गा नहीं सकता। आप मुझे अभिनय, शो की मेजबानी या डांस के लिए कह सकते हैं, लेकिन मैं गा नहीं सकता। मुझे गाने में डर लगता है। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी अपने जीवन में गा सकता हूं।

इसे भी पढ़े:-

जय भानुशाली जल्द ही 'द वॉयस इंडिया किड्स' की मेजबानी करते दिखाई देंगे। 'हेट स्टोरी 2' और 'एक पहली लीला' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके जय इस शो में मेजबान के रूप में गायिका-कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा के साथ दिखाई देंगे। इसमें शेखर रावजियानी, शान और नीति मोहन जैसे मशहूर गायक कोच के रूप में नजर आएंगे।

सुगंधा मिश्रा संग मेजबानी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। उनके साथ मंच शेयर करने के चलते अच्छा महसूस हो रहा है। गायन के अलावा, सुगंधा महान हास्य अभिनेत्री हैं और वह कई सितारों की नकल कर सकती हैं।"

'द वॉयस इंडिया किड्स' का प्रसारण 23 जुलाई से टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन