1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब फैन पर फूट पड़ा जया बच्चन का गुस्सा

...जब फैन पर फूट पड़ा जया बच्चन का गुस्सा

 Published : Aug 30, 2017 07:18 am IST,  Updated : Aug 30, 2017 07:18 am IST

जया बच्चन इंडस्ट्री में अपने सख्त स्वभाव को लेकर जानी जाती हैं। पिछले ही दिनों उन्होंने अभिनेत्री एशा देओल की गोदभराई की रस्म वहां मौजूद पंडित को सेल्फी लेने की वजह से फटकार लगाई थी। अब खबर आई है कि एक बार फिर उनका सख्त मिजाज देखने को मिल है।

jaya- India TV Hindi
jaya

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन इंडस्ट्री में अपने सख्त स्वभाव को लेकर जानी जाती हैं। पिछले ही दिनों उन्होंने अभिनेत्री एशा देओल की गोदभराई की रस्म वहां मौजूद पंडित को सेल्फी लेने की वजह से फटकार लगाई थी। अब खबर आई है कि एक बार फिर उनका सख्त मिजाज देखने को मिल है। इस बार उनके एक फैन पर यह गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल जया हाल ही में उस समय आपना आपा खो बैठीं, जब गणपति दर्शन के दौरान उनका एक प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।

जया हाल ही में मुंबई में गणपति दर्शन करने के लिए एक मंदिर गईं, दर्शन करने के बाद जैसे ही वह अपनी कार की ओर बढ़ीं किनारे खड़ा एक प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस वाकये ने उन्हें गुस्सा दिला दिया। जया ने गुस्से में कहा, "ऐसा मत करो, बेवकूफ।" उसे बेवकूफ कहने से पहले उन्होंने उसे कुछ सेकेंड तक गुस्से में घूरकर देखा।

वैसे कुछ वक्त से वह एशा देओल की गोदभराई में पंडित को लगाई गई फटकार के कारण सुर्खियों में हुई हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम को संपन्न करा रहे पुजारी ने सेल्फी लेना शुरू कर दिया था, जिस पर नाराज बच्चन ने उसे डांटते हुए कहा, "कृपया पूजा कराने पर ध्यान दीजिए।" गौरतलब है कि जया बच्चन समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद भी हैं। (OMG! राम रहीम के कारण मुश्किलों में फंसी आलिया भट्ट)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन