1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जीशु सेनगुप्ता ने बताया क्यों साइन की 'दुर्गामती'

जीशु सेनगुप्ता ने बताया क्यों साइन की 'दुर्गामती'

 Published : Nov 30, 2020 09:36 pm IST,  Updated : Nov 30, 2020 09:36 pm IST

जीशु सेनगुप्ता अपनी आने वाली हॉरर ड्रामा 'दुर्गामती' की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

Jisshu Sengupta- India TV Hindi
Jisshu Sengupta Image Source : TWITTER- JISSHU SENGUPTA

नई दिल्ली: अभिनेता जीशु सेनगुप्ता अपनी आने वाली हॉरर ड्रामा 'दुर्गामती' की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी और अपने किरदार की वजह से उन्होंने इस परियोजना को करने के लिए हामी भरी है। फिल्म में भूमि पेडनेकर शीर्षक भूमिका में हैं। जी. अशोक फिल्म के निर्देशक हैं। यह साल 2018 में आई तेलुगू फिल्म 'भागमती' की रीमेक है।

हंसल मेहता ने बताया क्यों चलती हैं स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्में

जीशु कहते हैं, "फिल्म में मेरा किरदार काफी सशक्त है। वह एक ही समय में गुस्सल और शांत व समझदार किस्म का भी है। जब हम किरदार की बात करते हैं, तो उसमें बदले की एक भावना की भी झलक मिलती है। यही वे सारी चीजें हैं, जिसके चलते मैंने अपने किरदार और फिल्म के लिए हामी भरी।"

भूमि फिल्म में एक आईएएस अधिकारी का किरदार निभा रही है और यह पहली बार है जब उन्हें जीशु के विपरीत कास्ट किया गया है। यह फिल्म 11 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन