1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘जोधा अकबर’ की रिलीज को 10 साल पूरे, डायरेक्टर ने शेयर किया फिल्म का अनसीन पोस्टर

‘जोधा अकबर’ की रिलीज को 10 साल पूरे, डायरेक्टर ने शेयर किया फिल्म का अनसीन पोस्टर

 Published : Feb 15, 2018 04:26 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 04:26 pm IST

गुरुवार को 'जोधा अकबर' को रिलीज हुए 10 साल हो गए।

जोधा अकबर- India TV Hindi
जोधा अकबर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' की रिलीज को 10 साल पूरे हो गए। इस मौके पर फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर का कहना है कि यह एक खुशनुमा एहसास है कि फिल्म 'जोधा अकबर' अभी भी दर्शकों को आकर्षित करती है। गुरुवार को इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए।

गोवारिकर ने फिल्म के ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को ट्वीट किया।  पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह वास्तव में एक खुशनुमा एहसास है कि 'जोधा अकबर' आज भी दर्शकों को आकर्षित करती है। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी। मैं इतना प्यार लुटाने के लिए आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आपके साथ एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को साझा कर रहा हूं। 'जोधा अकबर' के दस साल।"

15 फरवरी साल 2008 को रिलीज हुूई यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म आशुतोष गोवारिकर की मशहूर फिल्मों में से एक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन