1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्शन हीरो जॉन अब्राहम को पसंद है कॉमेडी

एक्शन हीरो जॉन अब्राहम को पसंद है कॉमेडी

 Published : Jul 26, 2016 01:08 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 01:08 pm IST

जॉन अब्राहम को उनके एक्शन सीन्स के लिए पसंद किया जाता है। उन्हें ज्यादातर फिल्मों में मानधाड़ करते हुए ही देखा जाता है और इन फिल्मों में वह काफी फबते भी हैं। लेकिन जॉन का कहना है कि...

john- India TV Hindi
john

नोएडा: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को उनके एक्शन सीन्स के लिए पसंद किया जाता है। उन्हें ज्यादातर फिल्मों में मानधाड़ करते हुए ही देखा जाता है और इन फिल्मों में वह काफी फबते भी हैं। लेकिन जॉन का कहना है कि वह निजी तौर पर कॉमेडी अधिक पसंद करते हैं। जॉन ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'ढिशूम' के प्रचार के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को कहा, "मैं कॉमेडी का सबसे अधिक आनंद लेता हूं, लेकिन मेरी बॉडी एक्शन टाइप है, इसलिए मैं इस तरह की फिल्मों में भी काम करता हूं।"

इसे भी पढ़े:-

जॉन ने कहा, 'ढिशूम' में मैंने एक्शन और कॉमेडी दोनों ही चीजें की हैं। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडिज और अक्षय खन्ना भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। वरुण के साथ अपने तालमेल के बारे में जॉन ने बताया, "आपको आखिरी बार इस तरह की केमिस्ट्री शायद फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में देखने को मिली होगी।" इस फिल्म में जॉन के साथ वरुण भी एक्शन सीन करते हुए दिखेंगे। इस फिल्म के सभी खतरनाक दृश्य उन्होंने स्वयं किए हैं। वह किसी भी प्रकार के 'बॉडी डबल' का इस्तेमाल नहीं करते।

इस फिल्म के बारे में पहले कहा जा रहा था कि यह कि जॉन अब्राहम की 'धूम' जैसी ही दिख रही है। लेकिन बाद में इसे वरुण और जॉन ने इस बात का खंडन किया था। साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म 'ढिशूम' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण के बड़े भाई रोहित धवन ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन