1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सड़के हैं अब लावारिस, घर पर बैठा इंसान है.... क्या आपने सुनी जॉन अब्राहम की ये रोंगटे खड़े करने वाली कविता?

'सड़के हैं अब लावारिस, घर पर बैठा इंसान है.... क्या आपने सुनी जॉन अब्राहम की ये रोंगटे खड़े करने वाली कविता?

 Published : Apr 18, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 12:22 pm IST

देश में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। सभी इस महामारी को हराने के लिए जंग लड़ रहे हैं।

john abraham Mera Bharat Mahaan poem watch video- India TV Hindi
जॉन अब्राहम ने शेयर की कोरोना वायरस से जुड़ी कविता Image Source : INSTAGRAM

एक तरफ पूर देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है तो दूसरी तरफ हर देशवासी एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सभी एकजुटता दिखाकर इस जानलेवा महामारी से जंग जीतने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदुस्तान की इसी भावना से प्रेरित होकर बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने एक कविता शेयर की है, जिसे सुनकर और देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

जॉन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि इस संकट की घड़ी में भी पूरा देश एक साथ खड़ा है और कोविड-19 को हराने का प्रयत्न कर रहा है। 2 मिनट 35 सेकेंड के वीडियो में वायरस से जूझ रहे लोगों के हालातों को भी दिखाया गया है।

इसके कविता को जाने-माने डायरेक्टर और लेखक मिलाप जावेरी ने लिखे हैं। इसके बोल हैं, 'सड़के हैं अब लावारिस, घर पर बैठा इंसान है। जहां खेलते थे सब बच्चे, खाली वो हर मैदान है। मस्जिद और मंदिर हैं बंद, खुली राशन की दुकान। हौसला है फिर भी दिलों में, क्योंकि मेरा भारत महान है।'

इस वीडियो में खुद की जान खतरे में डालकर दूसरों को जिंदगी देने वाले डॉक्टर्स, सुरक्षाकर्मियों का जिक्र किया गया है, 'अस्पतालों में सब जूझ रहे डॉक्टर, इस वक्त इंसानियत के भगवान हैं। घाटी में निकले वीर सिपाही को, हर हिंदुस्तानी का सलाम है। घर में रहकर हर नागरिक, दे रहा अपना योगदान है। हौसला है फिर भी दिलों में, क्योंकि मेरा भारत महान है।'

इस कविता ने लोगों के दिलों में प्रेरणा भर दी है। इसके आखिरी के बोल हैं, 'पूरी दुनिया का दुश्मन अब एक है, पृथ्वी अब जंग-ए-मैदान है। सरहदों पर आज भी सिपाही, दे रहे प्राणों का बलिदान हैं। माना कि वक्त है मुश्किल, पर इरादे अब चट्टान हैं। हौसला है फिर भी दिलों में, क्योंकि मेरा भारत महान है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन