1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन अब्राहम ने 'सत्यमेव जयते 2' के लिए दोबारा शुरू किया काम, मिलाप जावेरी ने शेयर की तस्वीरें

जॉन अब्राहम ने 'सत्यमेव जयते 2' के लिए दोबारा शुरू किया काम, मिलाप जावेरी ने शेयर की तस्वीरें

 Published : Jun 16, 2020 08:30 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 08:30 pm IST

मिलाप जावेरी ने पोस्ट करके  जानकारी दी है कि जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' पर काम फिर से शुरू हो गया है।

john abraham , satyamev jayte 2- India TV Hindi
जॉन अब्राहम ने 'सत्यमेव जयते 2' के लिए दोबारा शुरू किया काम Image Source : INSTAGRAM MILAP JAVERI

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म का पहला भाग खूब पसंद किया गया था और फिल्म सुपरहिट रही थी। दूसरे पार्ट की घोषणा काफी पहले हो गई थी मगर कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। अब मिलाप जावेरी और जॉन अब्राहम ने पार्ट 2 की तैयारी शुरू कर दी है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ये शूटिंग होगी। मिलाप जावेरी ने ट्विटर पर जॉन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

सुशांत की याद में कृति सेनन का इमोशनल पोस्ट: 'तुम्हारे साथ मेरे दिल का एक हिस्सा चला गया'

 मिलाप जावेरी ने पोस्ट करते हुए लिखा- "मेरे हल्क के साथ फिर से मुलाकात, मेरा हीरो, मेरा राम, मेरा जॉन अब्राहम, 3 महीने बाद मिले। सत्यमेव जयते 2 पर काम शुरू।"

विद्युत जामवाल ने बताया क्यों नहीं किया सुशांत के निधन पर पोस्ट  

पिछले साल, जॉन ने 'सत्यमेव जयते 2' का पोस्टर शेयर किया था। जॉन ने बताया था कि फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी। हालांकि अब लॉकडाउन की वजह से फिल्म 2 अक्टूबर को तो रिलीज होना मुश्किल है। इस फिल्म में जॉन के साथ लीड रोल में दिव्या खोसला कुमार होंगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन