1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सत्यमेव जयते' के पहले पोस्टर में राष्ट्रीय चिह्न् के साथ दिखे जॉन अब्राहम

'सत्यमेव जयते' के पहले पोस्टर में राष्ट्रीय चिह्न् के साथ दिखे जॉन अब्राहम

 Published : Jun 22, 2018 07:29 am IST,  Updated : Jun 22, 2018 07:29 am IST

जॉन अब्राहम पिछली फिल्म 'परमाणु' की सफलता के बाद अब मारधाड़ से भरपूर फिल्म 'सत्यमेव जयते' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अब उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म में जॉन के अलावा मनोज वाजपेयी भी प्रमुख भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

John Abraham- India TV Hindi
John Abraham

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम पिछली फिल्म 'परमाणु' की सफलता के बाद अब मारधाड़ से भरपूर फिल्म 'सत्यमेव जयते' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अब उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म में जॉन के अलावा मनोज वाजपेयी भी प्रमुख भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। स्वतंत्रता दिवस आने में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। फिलहाल 'परमाणु' की सफलता का जश्न मना रहे जॉन ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता दिवस है, न्याय गर्जन होगी। सत्यमेव जयते 15 अगस्त को, मिलाप झवेरी, वाजपेयी मनोज, एसएमजे फिल्म, टीसीरीज, एम्मेएंटरटेन, निखिल आडवाणी, भूषण कुमार, आयशा शर्मा।" फिल्म की पहली झलकी में जॉन बड़े बाइसेप्स के साथ नजर आ रहे हैं। अगर उनके पीछे आतिश पर गौर किया जाए तो राष्ट्रीय चिह्न् का आकार नजर आएगा, जिसमें चार शेर और अशोक चक्र बना हुआ है।

इसकी टैगलाइन 'बेईमान पिटेगा करप्श्न मिटेगा' है, जो स्पष्ट करता है कि यह फिल्म भ्रष्टाचार विरोधी है। कहा जा सकता है कि स्वतंत्रता दिवस के लिए यह उपयुक्त है। 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त को रिलीज होगी, बता दें कि इसी अक्षय कुमार की 'गोल्ड' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन