1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन से 'बाटला हाउस' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं जॉन अब्राहम

इस दिन से 'बाटला हाउस' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं जॉन अब्राहम

 Published : Sep 05, 2018 02:38 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 02:38 pm IST

जॉन अब्राहम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना भी हासिल हुई। लेकिन अब वह अपनी अगली फिल्म 'बाटला हाउस' को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

John Abraham- India TV Hindi
John Abraham

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना भी हासिल हुई। लेकिन अब वह अपनी अगली फिल्म 'बाटला हाउस' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर हाल ही में खबर आई है कि वह इस शूटिंग 1 नवंबर से शुरू करने वाले हैं। जॉन अब्राहम ने मुंबई में मंगलवार को 'गली गुलियां' की स्पेशल स्क्रीनिंग में संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर भी काफी बातें कीं।

आगामी फिल्म 'बाटला हाउस' के बारे में जॉन का कहना है कि, "हम अगले सप्ताह से फिल्म के लिए वर्कशॉप्स शुरू करेंगे। हम एक नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और फिल्म की शूटिंग 5 जनवरी तक खत्म कर देंगे।" उन्होंने कहा कि वह अगले वर्ष 15 अगस्त को फिल्म की रिलीज की घोषणा करेंगे।

उन्होंने कहा, "यह सब योजनाबद्ध है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें फिल्म के लिए बहुत शोध करना होगा। मैंने 'रॉ' और 'परमाणु' और 'मद्रास कैफे' के लिए वर्कशॉप की हैं और मुझे लगता है कि वर्कशॉप्स आपमें बहुत अंतर लाती हैं।" फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई, जयपुर और नेपाल में शूटिंग होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन