1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन अब्राहम बुधवार से शुरू करेंगे 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग

जॉन अब्राहम बुधवार से शुरू करेंगे 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग

 Published : Oct 20, 2020 09:24 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 09:24 pm IST

जॉन अब्राहम लखनऊ में बुधवार से अपनी आगामी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। 

'सत्यमेव जयते 2, satyamev jayte 2- India TV Hindi
'सत्यमेव जयते 2 Image Source : INSTAGRAM/JOHNABRAHAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम लखनऊ में बुधवार से अपनी आगामी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। मिलाप झवेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और दिव्या खोसला कुमार जैसे सितारे भी हैं। यह साल 2018 में आई एक्शन ड्रामा 'सत्यमेव जयते' की सीक्वल है।

झवेरी फिल्म की शूटिंग को लेकर कहते हैं, "पहले दिन हम सिर्फ लीड पेयर के साथ काम करेंगे और धीरे-धीरे हर्ष छाया, गौतमी कपूर, शाद रंधावा, अनूप सोनी और साहिल वैद्य जैसे कलाकार भी शामिल होते जाएंगे। हम लखनऊ में इसकी शूटिंग करेंगे, जिनमें पुरानी हवेलियां, कॉलेज वगैरह शामिल होंगे। कुछ लाइव लोकेशंस को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, ताकि भीड़ इकट्ठा होने की नौबत ही न आए। केवल हमारी टीम ही मौके पर मौजूद रहे।"

'सत्यमेव जयते 2, satyamev jayte 2
Image Source : YOGEN SHAHसत्यमेव जयते 2

भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन