1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RRR Trailer: 3 दिसंबर को रिलीज होगा 'RRR' फिल्म का ट्रेलर, ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

RRR Trailer: 3 दिसंबर को रिलीज होगा 'RRR' फिल्म का ट्रेलर, ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

 Published : Nov 29, 2021 04:15 pm IST,  Updated : Nov 29, 2021 04:43 pm IST

'RRR' फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं।

RRR Trailer- India TV Hindi
RRR Trailer Image Source : TWITTER/JR NTR

Highlights

  • 'RRR' फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान
  • 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगा मच अवेटेड ट्रेलर
  • इस मल्टी-स्टारर फिल्म में राम चरण, एनटीआर जूनियर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं

मचअवेटेड फिल्म  RRR की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर 3 दिसंबर को रिलीज होगा। इस एनाउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर #RRRTrailer ट्रेंड करने लगा।

RRR फिल्म के ट्रेलर को लेकर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। जूनियर एनटीआर ने ट्वीट किया- 'एक बड़े विस्फोट के लिए खुद को तैयार रखिए....#RRRMovie ट्रेलर 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगा।' 

फिल्म 'RRR' के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ी, इस राज्य में टीकट की कीमतें हैं बहुत कम

कुछ दिन पहले ही आरआरआर का मास एंथम रिलीज किया गया था। वीडियो में राम चरण और जूनियर एनटीआर की एक साथ डांस करते हुए की झलक दिखाई गई थी। गाने के वीडियो में एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म की टीम को कोरियोग्राफर और अन्य क्रू मेंबर्स के साथ भी बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए थे।

स्वतंत्रता पूर्व भारत पर आधारित, यह फिल्म प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों पर एक काल्पनिक कहानी है, जिसे क्रमशः जूनियर एनटीआर और राम चरण द्वारा चित्रित किया गया है।

'RRR' के सेट से राम चरण और जूनियर एनटीआर की तस्वीर हुई वायरल

भारत की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर में राम चरण, एनटीआर जूनियर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट हैं। यह परियोजना एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है, जो रिकॉर्ड तोड़ने वाली बाहुबली श्रृंखला के मास्टरमाइंड भी थे। 'आरआरआर' 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन