1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'RRR' के सेट से राम चरण और जूनियर एनटीआर की तस्वीर हुई वायरल

'RRR' के सेट से राम चरण और जूनियर एनटीआर की तस्वीर हुई वायरल

 Written By: IANS
 Published : Nov 11, 2021 07:22 am IST,  Updated : Nov 11, 2021 07:22 am IST

यह एक्सक्लूसिव फोटो 'आरआरआर' के सेट की है। फोटो में राम चरण और एनटीआर को एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

Ram Charan and Jr NTR picture from sets of RRR goes viral latest news in hindi - India TV Hindi
'RRR' के सेट से राम चरण और जूनियर एनटीआर की तस्वीर हुई वायरल Image Source : TWITTER: @RRRMOVIE

राम चरण और एनटीआर-स्टारर 'आरआरआर' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। यह मल्टी-स्टारर फिल्म लोकप्रिय फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित एक अखिल भारतीय फिल्म है। मेकर्स जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने सेट पर जूनियर एनटीआर और राम चरण की 'चिल' करते हुए एक अनदेखी फोटो पोस्ट की है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है।

ट्विटर पर एक्सक्लूसिव फोटो साझा करते हुए, आरआरआर निमार्ताओं ने लिखा कि गाने की शूटिंग के बीच हमारे स्टार्स का चिलिंग करते हुए बीटीएस।

RRR Teaser:अजय देवगन, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण का लुक आया सामने

यह एक्सक्लूसिव फोटो 'आरआरआर' के सेट की है। फोटो में राम चरण और एनटीआर को एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

फिल्म का गाना 'नाटू नाटू' बुधवार को रिलीज किया गया है, ऐसे में इस गाने के हाई वोल्टेज डांस नंबर होने की उम्मीद है। इस गाने का हिंदी वर्जन 'नाचो नाचो' है। एम.एम. कीरवानी ने संगीत तैयार किया है, और गाने के तेलुगु संस्करण को गायक राहुल सिप्लीगंज और काला भैरव ने गाया है। गाने के बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन