1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. WOW! 5 दिन में 100 करोड़ के क्लब में पहुंची जूनियर एनटीआर की फिल्म 'जय लव कुश'

WOW! 5 दिन में 100 करोड़ के क्लब में पहुंची जूनियर एनटीआर की फिल्म 'जय लव कुश'

 Published : Sep 30, 2017 10:34 am IST,  Updated : Sep 30, 2017 10:34 am IST

'जय लव कुश' में एनटीआर तीन भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एनटीआर जय, लव और कुश की तीन भूमिकाओं में हैं। जय का किरदार नकारात्मक है।

jai lava kusa JR NTR FILM- India TV Hindi
jai lava kusa JR NTR FILM

चेन्नई: अभिनेता जूनियर एनटीआर अभिनीत तेलुगू एक्शन फिल्म 'जय लव कुश' ने दुनिया भर में रिलीज के बाद पांच दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। एक आधिकारिक पोस्टर में निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। बॉबी द्वारा निर्देशित 'जय लव कुश' में एनटीआर तीन भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एनटीआर जय, लव और कुश की तीन भूमिकाओं में हैं। जय का किरदार नकारात्मक है।

फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित एनटीआर ने पिछले सप्ताह ट्वीट किया था, "'जय लव कुश' के लिए इतना प्यार बेहद संतोषजनक है। मैं एक कलाकार के रूप में इससे बेहतर की इच्छा नहीं कर सकता। 'जय लव कुश' की पूरी टीम की तरफ से सभी को धन्यवाद।'

कल्याणराम द्वारा निर्मित फिल्म में निवेदा थॉमस, राशी खन्ना और रोनीत रॉय जैसे सितारे भी शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन