1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मानिक पॉल को देख जज बोले INDIA GOT HIS TALENT

मानिक पॉल को देख जज बोले INDIA GOT HIS TALENT

 Published : Jun 28, 2015 01:22 pm IST,  Updated : Jun 28, 2015 01:43 pm IST

नई दिल्ली: हिंदुस्तान में हुनर और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इस बात को सच साबित करता है कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला चर्चित शो इंडियाज गॉट टेलेंट। इस शो में ऐसे ऐसे

मानिक पॉल को देख जज...- India TV Hindi
मानिक पॉल को देख जज बोले INDIA GOT HIS TALENT

नई दिल्ली: हिंदुस्तान में हुनर और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इस बात को सच साबित करता है कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला चर्चित शो इंडियाज गॉट टेलेंट। इस शो में ऐसे ऐसे प्रतिभागी आए जिन्होंने लोगों को अपने हुनर से दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। डांस हो, सिंगिंग हो, मैजिक हो या फिर एरोबिक्स इन सभी फनों के माहिर लोगों का मेला जुटा सिर्फ एक मंच पर, जिसे उन तीन दिग्गज कलाकारों ने जज किया जो खुद अपने अपने क्षेत्र के महारथी हैं। इस शो के आखिरी एपिसोड यानी फिनाले राउंड में मानिक पॉल ने अपने जिमनास्ट के जरिए देश की जनता और जजों का दिल जीत लिया। तंगहाली में अपना जीवन जीने वाले पॉल ने इस शो के जरिए बतला दिया कि प्रतिभा सिर्फ अमीरों की चौखट पर सजदा नहीं करती वो गरीबों की सूखी रोटी में सुकून पा सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन