
एरिएल जिम्नास्ट मानिक पॉल ने इंडियाज गॉट टेलेन्ट सीजन-6 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शो का ग्रैन्ड फिनाले शनिवार देर शाम आयोजित किया गया था। 22 वर्षीय मानिक जीत के बाद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि इनाम के 50 लाख रुपए से वह अपनी मां के लिए एक घर खरीदना चाहतें है। 50 लाख के नकद इनाम के साथ उन्हें मारुती सेलेरिओ कार भी मिली।