
इसके बाद मानिक ने कहा मेरी मां मेरी प्रेरणा है। मैनें अपनी मां के लिए इतनी मेहनत की है उनके कारण ही आज मै यहां तक पहुंचा हूं। उन्होंने बताया मैं जब 5 साल का था तब से मैने अपनी मां को काम करते हुए देखा है, लेकिन अब मैं उनकी जिन्दगी को आसान बनाना चाहता हूं। जब पॉल बहुत छोटे थे तभी उनके पिता गुजर गए थे। उनका बचपन बहुत ही गरीबी और मुश्किलों में बीता है। मानिक अब गरीब बच्चों के लिए एक एरियल जिम्नास्टिक संस्थान खोलना चाहते है।