1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

 Published : Sep 22, 2020 07:35 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 07:35 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग एंगल के कनेक्शन में रिया और शौविक सहित और भी कई गिरफ्तार किए गए हैं।

rhea chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ाई गई Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इसके कुछ समय बाद रिया और उनके भाई शोविक के वकील सतीश मानेशिंदे ने जमानत की अर्जी के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। मानेशिंदे ने कहा, "रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति एस. वी. कोटवाल के सामने 23 सितंबर को इस पर सुनवाई होगी।"

मंगलवार को रिया के 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की अवधि के पूरा होने के बाद आज दोपहर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्पेशल एनडीपीएस के सामने अभिनेत्री की पेशी हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा शोविक के लिए एक दिन की हिरासत मांगी जाएगी।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग एंगल के कनेक्शन में रिया और शौविक सहित और भी कई गिरफ्तार किए गए हैं।

रिया चक्रवर्ती और फिर जया साहा से पूछताछ में कई बड़ी एक्ट्रेसेज का नाम सामने आया है। जिसमें सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर और रकुल प्रीत सिंह के बाद अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और दीया मिर्जा का नाम भी सामने आ चुका  है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा से बातचीत में सामने आया कि दीपिका भी ड्रग्स लेती हैं। करिश्मा और दीपिका की एक व्हाट्सअप चैट भी एनसीबी के हाथ लगी है जिसमें दीपिका अपनी मैनेजर करिश्मा से कह रही हैं कि उन्हें वीड नही हैश चाहिए।

ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद दीपिका पादुकोण का पुराना पोस्ट हुआ वायरल, रणवीर सिंह को कहा था- सुपर ड्रग

सारा अली खान

रिया चक्रवर्ती ने जब सारा अली खान का नाम लिया तो लोग हैरान रह गए। रिया ने बताया कि सारा भी ड्रग्स लिया करती थीं और कई बार ड्रग्स का अरेजमेंट भी कराया है। सारा अली खान के वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं।

सुशांत डेथ केस: अभिनेता के घर काम करने वाले ने बताई सारा अली खान से जुड़ी ये सच्चाई

रिया चक्रवर्ती

सबसे पहले इस ड्रग्स केस में  रिया चक्रवर्ती का ही नाम सामने आया। रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में न्यायिक हिरासत में हैं।

श्रद्धा कपूर

ड्रग्स केस में जब श्रद्धा कपूर का नाम आया तो लोग हैरान रह गए, श्रद्धा के फैन्स के लिए ये मानना आसान नहीं रहा कि उनकी पसंदीदा हीरोइन ड्रग्स का सेवन कर रही हैं। श्रद्धा और जया साहा की चैट में भी ड्रग्स का जिक्र है जिसमें श्रद्धा सीबीडी ऑयल और जीनेल की मांग करती हैं।

नम्रता शिरोडकर

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की वाइफ और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर का नाम भी ड्रग्स केस में सामने आया है। नम्रता, जया साहा से ड्रग्स की मांग करती हैं उनका चैट भी वायरल हो रहा है।

रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम भी ड्रग्स केस में सामने आया है। रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में रकुल का नाम लिया है। एनसीबी अब इन एक्ट्रेसेज को समन भेजने की तैयारी कर रही है।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन