1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद दीपिका पादुकोण का पुराना पोस्ट हुआ वायरल, रणवीर सिंह को कहा था- सुपर ड्रग

ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद दीपिका पादुकोण का पुराना पोस्ट हुआ वायरल, रणवीर सिंह को कहा था- सुपर ड्रग

 Published : Sep 22, 2020 02:58 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 02:58 pm IST

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण का नाम आने के बाद उनका एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है।

ranveer singh an deepika padukone- India TV Hindi
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE

सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी ड्रग्स एंग्लस से जांच करने में लगी हुई है। एनसीबी ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती सहित कई पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर जया साहा से पूछताछ में कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। जया की व्हाट्सएप चैट में श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण और नम्रता शिरोडकर का नाम आया है। दीपिका का नाम सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें रणवीर सिंह की एक तस्वीर शेयर किया। इस तस्वीर में रणवीर की टीशर्ट पर लिखा था- प्यार एक सुपर पावर है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- और आप मेरे सुपर ड्रग है।

दीपिका पादुकोण को भी इस हफ्ते के आखिरी तक एनसीबी समन भेज सकती है। उससे पहले श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत, सिमोन खंबाटा और सारा अली खान को एनसीबी पूछताछ के लिए बुलाएगी। बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर, मधु मांटिना वर्मा का नाम भी एनसीबी की जांच में सामने आया है।  मधु मांटिना वर्मा को NCB आने वाले दिनों में समन करेगी। मधु मांटिना वर्मा कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं।

एनसीबी ने जया साहा और श्रुति मोदी से ड्रग्स से जुड़े मामले में पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एनसीबी के एक सूत्र ने कहा कि साहा से कई अन्य हस्तियों के साथ उनकी ड्रग चैट के बारे में भी पूछताछ की गई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन