1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: पहले ही एपिसोड में सलमान खान से मिलने पहुंचेंगे ये

Bigg Boss 11: पहले ही एपिसोड में सलमान खान से मिलने पहुंचेंगे ये

 Published : Sep 28, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Sep 28, 2017 02:51 pm IST

सलमान खान का विवादित शो 'बिग बॉस 11' टीवी प्रसारित होने के लिए बिल्कुल तैयार है। यह शो अपने दिन से ही टीआरपी में सबसे नंबर रहता है। इस दौरान शो में प्रतिभागियों के अलावा भी कई हस्तियां नजर आती हैं। इन्हीं में से कुछ...

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का विवादित शो 'बिग बॉस 11' टीवी प्रसारित होने के लिए बिल्कुल तैयार है। यह शो अपने दिन से ही टीआरपी में सबसे नंबर रहता है। इस दौरान शो में प्रतिभागियों के अलावा भी कई हस्तियां नजर आती हैं। इन्हीं में से कुछ अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी इस मंच पर पहुंचती हैं। अब 'बिग बॉस 11' के पहले एपिसोड में आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' की टीम वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलिन फर्नाडिज नजर आने वाले हैं। शो में उन्हें अतिथि के रूप में देखा जाने वाला है।

गौरतलब है कि यह वर्ष 1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' के रीमेक है। पिछली फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान को मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में वह डबल रोल निभाते हुए दिखे थे। अब 'जुड़वा 2' में वरुण धवन को उनका वाला किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि सलमान भी 'जुड़वा 2' की शूटिंग के अंतिम दिन मौजूद थे। (Bigg Boss 11: सलमान खान का बड़ा खुलासा, शो का ये नियम नहीं है बिल्कुल पसंद)

फिल्म के प्रवक्ता ने बताया, अब 'जुड़वा 2' की टीम मूल फिल्म के सुपरस्टार से 'बिग बॉस' के सेट पर मुलाकात करेंगे। टीम शुक्रवार को सलमान के साथ शूटिंग करेगी। शो का प्रीमियर कलर्स पर 1 अक्टूबर को होगा। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और डेविड धवन द्वारा निर्देशित 'जुड़वा 2' फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा पेश की जा रही है। 'जुड़वा 2' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन