1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बदल गई विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' की रिलीज तारीख, अब 5 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी

बदल गई विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' की रिलीज तारीख, अब 5 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी

 Published : Jun 26, 2018 11:40 am IST,  Updated : Jun 26, 2018 11:40 am IST

विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' पांच अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी। इससे पहले यह 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने वाली थी। विद्युत ने सोमवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फोलोअर्स को फिल्म की नई रिलीज के बारे में जानकारी दी।

जंगली- India TV Hindi
जंगली Image Source : PTI

मुंबई: विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' पांच अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी। इससे पहले यह 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने वाली थी। विद्युत ने सोमवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फोलोअर्स को फिल्म की नई रिलीज के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "'जंगली' पांच अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी। अपने पास के थियेटर जाए और इस मैडनेस का हिस्सा बने।"

'जंगली' आदमी और हाथियों के बीच एक अनोखे रिश्ते पर आधारित है और इससे पहले यह दशहरे पर रिलीज होने वाली थी। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म चख रसेल द्वारा निर्देशित है, वह 'द मास्क', 'इरेजर' और 'द स्कॉर्पियन किंग' जैसी हॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में विद्युत एक पशुचिकित्सक की भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन