1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जूनियर एनटीआर ने बना लिए हैं 6 पैक्स एब्स, बर्थडे वाले दिन आई चौंकाने वाली तस्वीर

जूनियर एनटीआर ने बना लिए हैं 6 पैक्स एब्स, बर्थडे वाले दिन आई चौंकाने वाली तस्वीर

 Published : May 21, 2018 11:24 am IST,  Updated : May 21, 2018 11:24 am IST

 एनटीआर की कई तस्वीरें और वीडियो जिम से लीक हुए थे।

जूनियर एनटीआर- India TV Hindi
जूनियर एनटीआर

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने 20 मई रविवार को अपना जन्मदिन मनाया है। अब उनका जन्मदिन हो तो फैंस को रिटर्न गिफ्ट भी तो मिलेगा। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिलम अरविंद सामेथा का पोस्टर जारी किया गया है। इस फिल्म के लिए जूनियर एनटीआर ने कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनकी फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, पोस्टर में जूनियर एनटीआर शर्टलेस हैं और सिक्स पैक्स एब्स के साथ नजर आ रहे हैं। उनका लुक एंग्री है, हाथ में नुकील हथियार है और पैंट खून से सने हुए हैं। ऐसा लग रहा है वो किसी से बदला लेने जा रहे हैं।

अभिनेता के मैनेजर महेश एस कोनरू ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया और बताया कि यह पोस्टर में जो सीन दिख रहा है, इसे जूनियर एनटीआर ने 43 डिग्री तापमान में शूट किया है।

इसी फिल्म की तैयारी के लिए एनटीआर को जिम में काफी पसीना बहाते देखा गया था। एनटीआर की कई तस्वीरें और वीडियो जिम से लीक हुए थे। इस फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े लीड रोल निभाती नजर आएंगी। पूजा को आपने ऋतिक रौशन की फिल्म मोहनजोदारो में देखा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन