1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निर्देशक कबीर खान ने कहा इस वजह से बोलने से ज्यादा खतरनाक है चुप रहना

निर्देशक कबीर खान ने कहा इस वजह से बोलने से ज्यादा खतरनाक है चुप रहना

 Published : Apr 08, 2019 11:35 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 11:35 pm IST

फिल्म निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि समसामयिक मसलों को लेकर उन्हें अक्सर नहीं बोलने की सलाह दी जाती है लेकिन उनका मानना है कि यदि बोलने में समस्या है तो चुप रहना भी उतना ही खतरनाक है। 

 कबीर खान- India TV Hindi
 कबीर खान

मुंबई: फिल्म निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि समसामयिक मसलों को लेकर उन्हें अक्सर नहीं बोलने की सलाह दी जाती है लेकिन उनका मानना है कि यदि बोलने में समस्या है तो चुप रहना भी उतना ही खतरनाक है। फिल्मकार ने कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों के लिए बोलना जरूरी है और देश को ‘नकारात्मक ताकतों के हाथों तहस नहस’ होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पूरे जीवन में मुझे सलाह दी गयी कि इन बातों पर नहीं बोलें। लेकिन मेरा सोचना है कि हमें बोलना चाहिए। यदि हम एक दूसरे के लिए नहीं बोलेंगे तो फिर आपके लिए भी बोलने वाला कोई नहीं बचेगा। हमें अपने विचार जरूर प्रकट करने चाहिए।’’ 

कबीर ने पीटीआई से कहा, ‘‘जो लोग समान तरीके से सोचते है, यदि वे चुप रहते हैं और किसी समाज या देश में नकारात्मक शक्तियां बढ़ती हैं तो वे इसके लिए जिम्मेदार हैं। एक तरह से बोलना जितना खतरनाक है, तो चुप रहना भी उतना ही खतरनाक है।’’ 

Also Read:

आलिया भट्ट ने कलंक की तैयारी के लिए पाकिस्तानी शो जिंदगी गुलजार है देखी थी

श्रीदेवी संग बहस के बाद रोने लगी थी जाह्नवी कपूर, मां ने ऐसे किया था रिएक्ट

आलिया भट्ट सड़क 2 की शूटिंग मई से करेंगी शुरू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन