1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कबीर सिंह' एक्ट्रेस कियारा का ट्विटर अकांउट हुआ हैक

'कबीर सिंह' एक्ट्रेस कियारा का ट्विटर अकांउट हुआ हैक

 Published : Oct 09, 2019 11:12 pm IST,  Updated : Oct 09, 2019 11:12 pm IST

अभिनेत्री कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक हो गया। कियारा ने अपने प्रशंसकों को सावधान करते हुए इंस्टाग्राम पर कहा, "मेरा ट्विटर अकांउट हैक हो गया है।

कियारा आडवाणी- India TV Hindi
कियारा आडवाणी

नई दिल्ली: अभिनेत्री कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक हो गया। कियारा ने अपने प्रशंसकों को सावधान करते हुए इंस्टाग्राम पर कहा, "मेरा ट्विटर अकांउट हैक हो गया है। हम इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं। पोस्ट किए गए किसी अनावश्यक और उल्टे-सीधे ट्वीट को नजरअंदाज करें।"

इसके कुछ घंटे बाद कियारा ने फिर से अपने प्रशंसकों को सूचित करते हुए कहा कि उनके ट्विटर अकांउट से भेजे गए किसी भी संदेहजनक लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि उनका अकांउट अभी भी हैक्ड है और वह लिंक उनकी ओर से नहीं भेजा गया है।

इसके कुछ महीने पहले 'कबीर सिंह' में कियारा के सह-कलाकार शाहिद कपूर के साथ भी इस तरह की घटना घट चुकी है, उनके भी ट्विटर अकांउट को हैकर्स ने हैक कर लिया था। इनके अलावा मेगास्टार अमिताभ बच्चन और गायक अदनान सामी भी हैकिंग की इस परेशानी को झेल चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन