1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: कादर खान की ऐसी हालत देख आपकी आंखे भी हो जाएंगी नम

VIDEO: कादर खान की ऐसी हालत देख आपकी आंखे भी हो जाएंगी नम

 Published : Jun 22, 2017 09:42 am IST,  Updated : Jun 22, 2017 01:40 pm IST

कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कादर खान पिछले काफी समय से बीमार चल रहा है। इसकी वजह से अब उन्हें चलने और बोलने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, फिलहाल वह इलाज चल रहा है। अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले कादर खान आज इस इंडस्ट्री...

kader- India TV Hindi
kader

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कादर खान पिछले काफी समय से बीमार चल रहा है। इसकी वजह से अब उन्हें चलने और बोलने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, फिलहाल वह इलाज चल रहा है। अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले कादर खान आज इस इंडस्ट्री से बिल्कुल अलग हो चुके हैं। इन दिनों वह अपने बेटे के साथ कनाडा में हैं, जहां उनकी काफी अच्छी देखभाल की जा रही है। हाल ही में कादर खान का वीडियो सामने आया है, जो रमजान के दौरान का है। इस को देखने के बाद आपकी आंखे जरूर नम हो जाएंगी और एक के बाद एक उनके सभी किरदार आपकी आंखों के सामने घूमने लगेंगे। ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2017: BSEB का रिजल्ट घोषित, चेक करनें के लिए यहां क्लिक करें

दरअसल इस वीडियो में कादर खान को एक बस से बाहर उतारते हुए देखा जा सकता है। इसमें उन्हें कुछ लोग उन्हें सहारा देकर बस से लाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं साइड में एक व्हील चेहर पर नजर आ रहा हैं। बस से उतारते ही कादर खान को तुरंत इस व्हील चेयर पर बैठा दिया गया है। उन्हें हालत में देख आप जरूर भावुक हो उठेंगे। कादर खान को कई फिल्मों में शानदार अदाकारी करते हुए देखा गया, खासतौर पर जब बात उनकी कॉमेडी की हो तो उनसे बेहतर कलाकार कोई नहीं होगा। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर के दौरान दर्शकों को खूब हंसाया है।

कादर खान का नाम सुनते ही हम सभी के जहन में उनका कॉमिक अवतार आ जाता है। उन्होंने कुछ वक्त पहले कहा था कि अब कोई भी निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता। बता दें कि कादर खान ने अपने अभिनय से तो दर्शकों को लुभाया ही है साथ ही वह राइटर के तौर पर भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आर्यन को लेकर शाहरुख का बड़ा बयान, अगर ऐसा किया तो काट देंगे होंठ

अगली स्लाइड में देखें वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन