1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजल अग्रवाल आज बनेंगी दुल्हन, हल्दी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें हुईं वायरल

काजल अग्रवाल आज बनेंगी दुल्हन, हल्दी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें हुईं वायरल

 Published : Oct 30, 2020 07:28 am IST,  Updated : Oct 30, 2020 07:28 am IST

काजल पीले रंग के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फूलों से बनी ज्वैलरी बनी है और पूरे चेहरे पर हल्दी लगी हुई है।

kajal aggarwal haldi ceremony- India TV Hindi
काजल अग्रवाल की हल्दी सेरेमनी Image Source : INSTAGRAM: @KAJALAGGARWALOFFICIAL

'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके घर में रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। मेहंदी सेरेमनी के बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

इस फोटो में काजल पीले रंग के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फूलों से बनी ज्वैलरी बनी है और पूरे चेहरे पर हल्दी लगी हुई है। इस तस्वीर में काजल बेहद खुश नज़र आ रही हैं।

काजल अग्रवाल की शादी की रस्में शुरू, हाथों में मेहंदी लगाए एक्ट्रेस ने शेयर की नई फोटो

शादी से 2 दिन पहले स्टाइलिश लुक में नज़र आईं काजल अग्रवाल, वायरल हुई Photos

इससे पहले काजल ने मेहंदी सेरेमनी की फोटो शेयर की थी, जिसमें वो हल्के हरे रंग के आउटफिट में दिखीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "#kajgautkitched"

35 साल की काजल अपने ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन गौतम किचलू का हाथ थामेंगी। दोनों ने पिछले महीने सगाई की थी। कोरोना वायरस की वजह से दोनों की शादी सिंपल तरीके से होगी। वेडिंग सेरेमनी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।  

मालूम हो कि काजल तेलुगू, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने साल 2004 में हिंदी फिल्म 'क्यों! हो गया ना' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। काजल को कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन