1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल ने अजय देवगन और माधुरी दीक्षित के साथ फोटो शेयर करके दिए लॉकडाउन में समझदार बने रहने के टिप्स

काजोल ने अजय देवगन और माधुरी दीक्षित के साथ फोटो शेयर करके दिए लॉकडाउन में समझदार बने रहने के टिप्स

 Published : Apr 05, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 08:13 pm IST

काजोल इस समय परिवार के साथ सेल्फ आइसोशलेन कर रही हैं। वह लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं।

kajol- India TV Hindi
काजोल Image Source : TWITTER

कोरोना वायरस महामारी के चलते पीएम मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर में ही रह रहे हैं। सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपने सेल्फ आइसोलेशन की वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खाली समय होने की वजह से बोर हो रहे हैं। एक्ट्रेस काजोल ने फैन्स कै लिए सलाह दी है। काजोल ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके बताया है कि लॉकडाउन में कैसे समझदार रहें।

काजोल ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं। इसमें उनकी कुछ सिंगल फोटो हैं, परिवार के साथ हैं और दोस्त माधुरी दीक्षित के साथ शेयर की हैं। काजोल ने डॉग के साथ पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा- पालतू के अनुकूल हो जाओ, वायरस फैलने का कोई सबूत नहीं है। मेरा विश्वास करो ये आपका तनाव दूर करने में मदद करेंगे।

माधुरी दीक्षित के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा-  दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के जरिए जुड़े रहें।

क्वालिटी टाइम अपने लोगों के साथ बिताएं।

थोड़ा सा सो भी लें।

इस समय काजोल अपने परिवार के साथ मुंबई में सेल्फ आइसोलेशन में हैं। जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले काजोल ने अपने बेटे युग के साथ वीडियो शेयर करके लोगों से घर पर रहने के लिए कहा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार शॉर्ट फिल्म देवी में नजर आई थीं। उससे पहले वह अजय देवगन के साथ तानाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन